फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे डग्गामार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहन पुलिस की संरक्षण में दौड़ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद कई बार परिवहन विभाग के अधिकारी इन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान भी चलाते हैं, लेकिन अभियान बंद होने के अगले ही दिन दोबारा से ये वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ने लगते हैं। इससे आम जन यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने इन पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार बड़ौत-मेरठ मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन ठीक नहीं है, जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ता है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा डग्गामार वाहन चालक जमकर उठाते हैं। दोगुना किराया देकर यात्रियों को यहां पर वाहनों की छतों पर बैठा दिया जाता है या फिर खिड़कियां पर लटका दिया जाता है। इतना ही नहीं महिला यात्रियों को चालक अपनी बराबर की सीट पर बैठता है, कई बार चालकों पर महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी का भी आरोप लग चुका है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यात्रियों ने परिवहन विभाग के अफसरों पर इन पर अंकुश लगाकर रोडवेज बसों की संख्या बढ़वाने की मांग की। इनमें अरुण, देव, प्रताप, रविंद्र, राजेश, रवि, ओमपाल, ऋषिपाल, जगवीर, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें