फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 स्कूलों के 102 वाहनों के फिटनेश की जांच, 30 में मिली कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन के आदेश पर रविवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ आरपी मिश्रा ने 23 स्कूलों की 102 वाहनों का तकनीकी निरीक्षण किया। इसमें 72 बसें सही मिलीं और 30 वाहनों को सही कराने के लिए स्कूल स्वामियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

स्कूली बसों में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सरकार से लेकर शासन गंभीर है। सभी एआरटीओ और आरटीओ की बैठक लेकर प्राइवेट स्कूल में चल रही वाहनों की तकनीकी परीक्षण करने के निर्देशित किया। रविवार को उपसंभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा ने दफ्तर में 23 स्कूलों के 102 स्कूली वाहनों का परीक्षण किया। वाहनों की फिटनेस और प्रपत्रों की जांच की। बॉडी से लेकर इंजन और सीट से लेकर टायरों स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान 70 बसें तो सहीं मिली, लेकिन 30 बसे ऐसी थी, इनमें अग्निशमन बोर्ड, इमरजेंसी गेट, पुस्ट एड बॉक्स, खिड़की में ग्रिल, इंटिकेटर, बैक लाइट, रिफलेक्टर और स्पीट गर्वनर की कमियां मिली। उन्होंने स्कूल स्वामियों को एक सप्ताह का समय दिया। इस दौरान इन सभी कमियों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया 15 अप्रैल को शेष स्कूल वाहनों का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें