फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण का फैसला वापस लेने पर कर्मचारियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेचाइजी व्यवस्था वापस लेने पर शुक्रवार को विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद से संबोधित ज्ञापन एसई को भेजा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 18 दिन से प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध मेें अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह की अध्यक्षता और विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह के संयुक्त संचालन में विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों का 132 केवीए बिजलीघर पर धरना चल रहा था। पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों का फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में बढ़ रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया। इससे समिति के कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। एसई रामबीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार ने फैसला लेकर कर्मचारियों के हित मेें काम किया है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कर्मचारियों को गर्मी सीजन के मद्देनजर अपने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के साथ-साथ प्रदेश सरकार व उपभोक्ताओं के हितों में काम करने के निर्देश दिए। खुशी जताने वालों में एक्सईएन वीरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा आदि अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें