फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शीतला मां की पूजा अर्चना की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चैत्र माह की सप्तमी पर जिलेभर में शीतला माता की पूजा अर्चना की गई। महिला और बच्चों ने देवी स्थलों पर पहुंचकर आराधना कर परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामनाएं की गई। माता शीतला से बच्चों की सुख समृद्धि की कामनाएं की गई। विभिन्न तरह की दाल और घरों में पूआ से माता की पूजा अर्चना की गई है। सुबह से ही महिलाओं की टोलियां पूजा स्थलों पर पहुंची। शहर की माता कॉलोनी स्थित शीतला माता के स्थल पर हजारों की संख्या में भीड़ रही। पूजा स्थल पर दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

खेकड़ा में बृहस्पतिवार को चैत्र मास की सप्तमी पर महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर परिवार की कुशलता एवं फसल के लिए बारिश की कामना की। बृहस्पतिवार को नगर के बाजारों में महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर शीतला माता की पूजा अर्चना धर्म आस्था के साथ की। इस दौरान दिन भर पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें