फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा 2018... परीक्षार्थी तैयारी में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा मेें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए टेंशन भरा रहा, क्योंकि पांच मार्च से परीक्षा शुरू हो रही है। इसको लेकर परीक्षार्थी तैयारियों मेें जुटे हैं, उधर अभिभावक भी बच्चों पर अच्छे अंक लाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा जहां समाप्ति की ओर है, वहीं आगामी 5 मार्च से सीबीएसई परीक्षा 2018 शुरू होने वाली है। इसको लेकर जहां कॉलेज प्रशासन अपनी तैयारी में जुटे हैं, वहीं परीक्षार्थी में परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए दिन-रात मेहनत करने में जुटे हैं। सीबीएसई परीक्षा 2018 मेें इंटर की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी छोटू उर्फ रोहित ने कहा परीक्षा को लेकर हर छात्र को थोड़ी सी टेंशन तो जरूर रहती है। हाईस्कूल की परीक्षा मेें शामिल होने वाली छात्रा अंकिता ने कहा अभिभावक हमेशा पढ़ाई का दबाव बनाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत में बनाएं परीक्षा केंद्र
बड़ौत। सीबीएसई ने नगर के वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रौवेल गर्ल्स विंग शाखा व कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि उनके यहां पर हाईस्कूल में 769 व इंटरमीडिएट में 235 परीक्षार्थियों को परीक्षा मेें शामिल किया जाएगा। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण कर ली। परीक्षा को नकल पर अंकुश लगाने के लिए कैमरे लगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 365 और इंटर में 295 बच्चे शामिल होंगे। ग्रौवेल गर्ल्स विंग शाखा के प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल में 158 और इंटर में 108 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें