दोघट (बागपत)। कनाडा का सात सदस्यीय दल रविवार को बामनौली गांव में कांग्रेस के जिला महासचिव हेमंत कुमार एडवोकेट के आवास पर पहुंचा। उन्होंने ग्रामीण कल्चर को नजदीक से जाना और खाने का भी स्वाद चखा। दल दिल्ली, आगरा, जयपुर, हरिद्वार सहित कई पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए भारत आया है।
बामनौली गांव निवासी एनआरआई जितेंद्र कुमार तोमर कनाडा में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी पारूल की शादी कनाडा निवासी रोबोट के साथ की। शुक्रवार को जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी सुचित्रा, बेटी पारूल, कनाडा के दामाद रोबोट, एमेडा, एनेरस्टिया, क्रिस्टोफर के साथ बामनौली गांव पहुंचे। शनिवार को वे हरिद्वार व ऋषिकेश में घूमें। रविवार को बामनौली गांव में नाग बाबा मंदिर में दर्शन किए। गांव में हवेलियां देखी। कांग्रेस नेता हेमंत कुमार एडवोकेट के घर पर खाना खाया। उन्होंने बताया कनाडा में भारत जैसा खाना नहीं मिलता है। वहां पर मीट खाया जाता है। कनाडा में सेब, मौसमी, अंगूर, संतरा, गेहूं की पैदावार अधिकार होती है। इंडिया कल्चर बहुत अच्छा है। सोमवार को वे दिल्ली, आगरा, जयपुर में पर्यटन स्थलों पर घूमेंगे। चार मार्च को वापस कनाडा के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर हेमंत कुमार एडवोकेट, डॉ. रविंद्र कुमार, प्रशांत, प्रेमवती, प्रवीण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।