बड़ौत (बागपत)। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर रेवन्यू बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन जारी रखा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्रित हुए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए तहसील में जुलूस निकाला और न्यायालयों एवं रजिस्टरी कार्यालयों पर तालाबंदी की। बाद में एसडीएम कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे। संचालन महामंत्री आनंद पाल तोमर ने किया। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में हरेंद्र सिंह, हेमंत कुमार, जयवीर राणा, यशवीर चौहान, तेजवीर खोखर, पुष्पेंद्र, सतपाल पंवार, सतपाल मान, मदन तेजान, संजीव मलकपुर आदि शामिल रहे
हाईकोर्ट बेंच की मांग को अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
बागपत। हाईकोर्ट बेंच की मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। न्यायिक कार्यो से विरत चल रहे है। मांग को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी की उसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल तोमर, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र पंवार बली, नदीम राजपूत, अजीत सिंह, सतेंद्र खोखर, महकार भाटी, दयानंद शर्मा, अनिल शर्मा, नीरज अत्री, विवेक तोमर, निशंात शर्मा, सतीश त्यागी, प्रवीण नेहरा, दयानंद शर्मा मौजूद रहे।