फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव की मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 3 में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के पद उप चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी ताहिर, मनीष और धीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को गांव में पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान कराया । कुल 392 में से 262 वोटरों ने मत का प्रयोग किया। मतदान होने के बाद मतपेटी को ब्लाक मुख्यालय में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा है। शनिवार को प्रात: आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। मतगणना के दौरान कोई हंगामा व अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें