फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानीय अवकाश किए गए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला जज उपेंद्र कुमार की ओर से छुट्टियों के कलेंडर में पांच अवकाश स्थानीय स्तर पर जोड़े गए हैं। इन दिनों में सिविल और फौजदारी न्यायालय बंद रहेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से 2018 के लिए अवकाश घोषित करने के लिए कलेंडर जारी किया गया है। इसके साथ ही जिला जज उपेंद्र कुमार ने तीन मार्च को होली, नौ अगस्त को शिवरात्रि, 18 अक्तूबर को दुर्गा पूजा, छह नवंबर को छोटी दीपावली और 23 नवंबर को गुरुनानक जयंती-कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश घोषित किया गया है। जनपद मुख्यालय पर स्थित सभी अधीनस्थ सिविल एवं दांडित न्यायालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें