बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिसमें प्रिय भारती सदन व नेहरू बाल एकेडमी के बच्चों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने किया। सरस्वती वंदना इंडियन पब्लिक इंटर कालेज के बच्चों ने की। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने राष्ट्र भक्ति व सामाजिक परिवेश पर आधारित नाटिका एवं कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से प्रिय भारती सदन व नेहरू बाल एकेडमी के बच्चाें ने प्राप्त किया। जबकि, द्वितीय स्थान होली चाइल्ड कान्वेंट स्कूल और दिगंबर जैन बाल सदन के बच्चों ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर माउंट लिटरा के बच्चे रहे। कार्यक्रम में क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल, एससी बोस, पूनिया पब्लिक स्कूल, इंडियन बाल एकेडमी, तक्षशिला विद्या पीठ समेत 24 स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुति की। निर्णायक मंडल में डॉ. महेश मुछाल, डॉ. किरण गर्ग व सविता चौहान रहे। संचालन राजीव कुमार व नरेंद्र पंवार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, विधायक केपी मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, कपिल, घनश्याम शर्मा व समस्त सभासद उपस्थित रहे। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई की स्वयं सेवकों ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम किए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मौज पाल, डॉ. अरविंद, डॉ. अरुण सोलंकी आदि ने विचार व्यक्त किए।
तहसील परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। सीओ कार्यालय में सीओ रामानंद कुशवाह, कोतवाली में हरे राम, सीएचसी में डॉ. मुकेश उपाध्याय समेत ब्लॉक, वन विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग व अन्य कार्यालयों पर भी झंडा रोहण के कार्यक्रम हुए। नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रवि, विनोद, सोनू जैन, राजीव वर्मा, सुनील मान, योगेश, मनोज, अतुल, मनोज, प्रभात, चरण सिंह उपस्थित रहे।
दिल्ली रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क में शुक्रवार को बड़ौत के विधायक केपी मलिक ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस मौके पर शहीद स्मारक पार्क को सजाया। इस मौके पर चेयरमैन अमित राणा, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सभासद आदि उपस्थित रहे।