फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह हजार महिलाओं के खाते नहीं हुए आधार से लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटी योजना : साढ़े छह हजार महिलाओं
विज्ञापन

के खाते आधार से लिंक नहीं
बागपत। खेकड़ा में डीबीटी (डॉयरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) योजना में पेंच फंस गया है। साढ़े छह हजार महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए है। विभाग के अफसर लोगों को लिंक कराने का प्रयास कर रहे है। बैंकों एकाउंट खुलवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
खाद्य आपूर्ति विभाग की और से डीबीटी योजना के लिए खेकड़ा तहसील का चयन हुआ था। इसमें 24 हजार राशन कार्ड धारकों के खातों में वर्तमान रेट पर गेहूं, चावल और केरोसिन की धनराशि को स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए परिवार की महिला मुखिया का खाता होना जरूरी है। इसके साथ आधार बैंकों से लिंक होना चाहिए। विभाग की ओर से करीब साढ़े 17 हजार महिला मुखिया के खाते आधार से लिंक मिले। लेकिन साढ़े छह हजार महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो हो पाए हैं। इस कारण योजना पूरी तरह धड़ाम होती नजर आ रही है। अफसर लगातार राशन डीलरों से लेकर लोगों से भी सभी महिलाओं के खाते लिंक कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने का कहना है कि करीब साढ़े छह हजार महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए है। क्षेत्रीय अफसर और डीलरों को खाते खुलवाने और आधार लिंक कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें