दोघट (बागपत)। गैडबरा गांव में कालू राम शर्मा के आवास पर ब्राह्मण एकता कल्याण समिति बिनौली ब्लॉक की बैठक हुई। इसमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर विचार किया और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया।
बैठक की अध्यक्षता करते मास्टर रोशन लाल ने कहा समाज में कुरीतियां फैली है। युवा वर्ग नशाखोरी के जाल में जकड़ता जा रहा है। इन कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। अभिभावकों की बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समाज की एकता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। इस मौके पर बिनौली ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें कालू राम शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, पंडित बिल्लू शर्मा महामंत्री, धर्मवीर शर्मा और पंडित प्रकाश चंद्र शर्मा पाध्यक्ष, ओमवीर कोषाध्यक्ष और मास्टर सुरेश शर्मा को संयुक्त महासचिव बनाया। संचालन पंडित बिल्लू शर्मा ने किया। इसमें नरेंद्र रहतना, राज कुमार चित्तम खेड़ी, पंडित बारू मल निरपुड़ा, मास्टर सुरेंद्र दाहा, मास्टर राजेश पलड़ी, मास्टर जयपाल दोघट, महेश भड़ल आदि रहे।