फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनरत सभी आंगनबाडिय़ों को रोका मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आंगनबाड़ियों की हड़ताल के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। शासन ने निर्देश जारी करते हुए काम नहीं तो मानदेय नहीं का आदेश दिया। जिसके बाद प्रभारी डीपीओ ने आंदोलनरत कार्यकत्रियों का मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

करीब 52 दिनों से आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाएं अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। जिस कारण विभागीय कार्य नहीं हो रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गए है। काम न करने के चलते शासन ने मानदेय रोकने के निर्देश दिए थे। जिसको देखते हुए प्रभारी डीपीओ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने कार्य न करने वाली सभी आंगनबाड़ियों का मानदेय रोकने के आदेश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी आंगनबाड़ी काम नहीं कर रही है, उन्हें मानदेय जारी नहीं होगा। उधर, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की मंडल सचिव सुनीता रंगा ने कहा कि प्रशासन मानदेय रोक दे या अन्य आदेश जारी कर जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अपने हक और अधिकार को लेकर रहेंगे।
बड़ौत में विभिन्न मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ियों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दूसरी तरफ पांच आंगनबाड़ी क्रमिक अनशन पर भी बैठी।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सर्मिष्ठा ने बताया बृहस्पतिवार को मनोज, अंजु, किरण, सीमा सहित पांच आंगनबाड़ी क्रमिक अनशन पर बैठी। बिनौली में बबली कहा करीब पौने दो माह से आंगनबाड़ियों का धरना शांतिपूर्ण चल रहा है, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मनीषा त्यागी, सचिव मंजू शर्मा, बबीता, मनीषा, शकुंतला, पिंकी, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनिता, संतोष, रूबी, हेमलता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मि, विनोद, साधना, अलका आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें