फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को एफआईआर दर्ज करना बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कोतवाली बड़ौत में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को आपराधिक घटनाओं में होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने उन्हें यदि कोई पीड़ित व्यक्ति आता है तो पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इसकी जानकारी दी। वहीं कोतवाली के हवालात को भी उन्हें दिखाया और कार्यालय में किस तरह से एफआईआर दर्ज होती है, इसकी जानकारी दी। पुलिस हत्या, लूट, अपहरण की घटना के अपराधियों से कैसे निपटती है, इसके भी उन्हें टिप्स दिए। कोतवाली में खड़े लावारिस वाहनों के बारे में भी जानकारी दी और उनसे कहा कि यदि कोई घटना हो तो वे 100 नंबर और महिला हेल्प लाइन 1090 नंबर पर सूचना दे। ताकि पुलिस घटना पर तत्काल पहुंच सके। इस अवसर पर एसएसआई हेमेंद्र बालियान, शिक्षक मधु त्यागी, कविता और रश्मि, छात्रा राखी, मीना, खुशी, ममता, शालू, आयुषी, अनुराधा, मुस्कान, पारूल, शबीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें