वालीबॉल में कक्षा ग्यारह की टीम जीती
दोघट। जनता इंटर कालेज पलड़ी में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल में कक्षा 11 की टीम विजयी रही। शुक्रवार को ऊंची कूद में आलम प्रथम, गुलफाम द्वितीय, साहिब तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में कक्षा 12 सी की टीम, कक्षा 11 ए की टीम, कक्षा 10ए की टीम, कक्षा 8ए की टीमें प्रथम स्थान पर रहीं। टीम कप्तान नेहा आर्य, तनवी आर्य, राधिका आर्य रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 11 सी की टीम प्रथम रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य समर सिंह ने कहा कि बेहतर करियर के लिए भी खेलों में प्रतिभागिता जरूरी है। विद्यालय के पीटीआई आचार्य धर्मवीर आर्य ने बताया प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न होगी। मास्टर कुलदीप, शक्ति सिंह निर्णायक रहे। अनिल, मास्टर प्रेमजीत, विनोद कुमार, राजेश, जागीर, श्याम सिंह, संगीत आदि मौजूद रहे।