बागपत। विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए जिले के दो केंद्र में परीक्षा होगी। इसके लिए 1846 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। 10 दिसंबर को परीक्षा होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एक दिसंबर को रोल नंबर बांटे जाएंगे।
सामाजिक संस्था विद्या ज्ञान की ओर से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित हैं। इसमें प्रत्येक वर्ष छात्र का परीक्षा के आधार पर दाखिला किया जाता है। विद्या ज्ञान परीक्षा के नोडल सहायक धर्मेंद्र यादव ने बताया 1846 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। जो 10 दिसंबर को बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रभारी जयपाल शर्मा और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रभारी डॉ. यशपाल शास्त्री के केंद्र प्रभारी के निदेशन में केंद्रों पर परीक्षा होगी। उन्होंने बताया एक दिसंबर को सभी बीआरसी पर छात्रों के रोल नंबरों का वितरण किया जाएगा। बीएसए योगराज सिंह ने बताया परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया समय पर बच्चों को रोल नंबर वितरित करेंगे।
ब्लॉक विद्यार्थी
खेकड़ा 249
बागपत 294
पिलाना 284
छपरौली 186
बिनौली 401
बड़ौत 419
नगर बड़ौत 13
दो पाली में होगी परीक्षा
विद्या ज्ञान के सहायक नोडल धर्मेंद्र यादव ने बताया परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली में बालिका वर्ग की 10:30 से 1:30 तक और द्वितीय पाली बालक वर्ग की 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।