फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पड़ी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास युवक की संदिग्ध हालात में लाश पड़ी मिली। परिजनों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई और हादसे का रूप दिया। जबकि पुलिस सड़क हादसा मान रही है। इसका सहीं पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र के लुहारा गांव निवासी युवक अमरपाल (21) पुत्र कंवर पाल ने कैंटर खरीद रखा । वह खुद ही उसको चलाता था। सिगौली तगा गांव का युवक सोनू कैंटर का क्लीनर है। सोमवार सुबह अमरपाल की दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास मौत हो गई। सोनू ने कहा रविवार की रात में कैंटर में गत्ता लादकर गुरूग्राम से मुजफ्फरनगर के लिए चले । देर रात गौरीपुर मोड़ पर पहुंचे, नींद आने के कारण वहीं पर आराम किया । सोमवार सुबह उठने के बाद अमरपाल दुकान पर सामान लेने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहा था, तभी बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राले ने उसको कुचल दिया। अमरपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पीछा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया ,लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं मृतक के चाचा माम चंद का कहना है कि उसके भतीजे अमरपाल ने कुछ समय पूर्व ही कैंटर खरीदा था। कैंटर विक्रेता को करीब पांच लाख रुपये दे दिए थे। उसके बाद भी अमरपाल के नाम कैंटर नहीं किया जा रहा था। इसको लेकर अमरपाल की कैंटर विक्रेता से कहासुनी भी हुई । मामचंद ने आशंका जताई है कि इसी विवाद में अमरपाल की हत्या की और हादसे का रूप दिया। सोनू ने हादसे की तहरीर दी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा प्रथम दृष्टता युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। सहीं पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

परिवार में मचा कोहराम
बागपत। अमरपाल के एक बड़ा भाई अमित है। उसके पिता की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। अमरपाल की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें