बागपत। नैथला गांव में ग्राम समाज की 900 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रधान दिनेश सिंह की शिकायत पर नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा पहुंचे। अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के गरीब लोगों की सूची मांगी है। जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा, उसमें पट्टे दिए जाएंगे।
ग्राम समाज की 900 बीघा जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रधान शासन और प्रशासन स्तर पर अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का जस की तरह बनी हुई है। जबकि जमीन को कब्जा मुक्त और फसलों को नीलाम करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। पूर्व में एसडीएम और तहसीलदार ग्रामीणों से मिले और एक सप्ताह में जमीन को खाली कराने और कब्जा करने वालों से अपने जमीनों के दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए । समय पूरा होने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ है।
शनिवार को प्रधान ने दोबारा से इसकी शिकायत। अफसरों के आदेश पर नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा टीम के साथ नैथला गांव में पहुंचे। ग्रामीणों के साथ बैठक की। प्रधान को निर्देशित किया जमीन हर हाल में खाली कराई जाएगी। गांव में अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की सूची तैयार कर उन्हें दें। शासन के निर्देश अनुसार उन्हें पट्टा मुहैया कराया जाएगा। सूची मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से उक्त लोगों को कब्जा दिलाया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई। इस दौरान प्रधान दिनेश सिंह, दयानंद त्यागी, सुनील त्यागी, प्रमोद त्यागी, प्रदीप त्यागी, बालकराम, जिले सिंह, धीर सिंह, पीतम सिंह, चंद्रभान, सूरजभान, परशुराम, वीर सैन, धर्मवीर, दीपचंद आदि रहे।