बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल सांईसज एंड हास्पिटल में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया । इसमें स्कूली बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक प्रोफेसर राजपाल सिंह तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. संगीता जैन, सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्राचार्या स्वाति पाटनवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम मेें जीएनएम और पैरा मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार और काले धन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीएनएम द्वितीय के छात्रों ने भ्रूण हत्या, जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। पैरा मेडिकल से विक्की खैवाल ने गदर फिल्म के प्रख्यात दृश्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि डॉ गीतांजलि तोमर और डॉ संगीता जैन ने मिस फ्रेशर साक्षी और प्राची को चुना गया। जबकि मिस्टर फ्रेशर अनस मलिक को चुना । प्राचार्य स्वाति पाटनवाल ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें डॉ. स्नेहा चौधरी, कविता, अध्यापक वंदना, दीपा, संतोष, दुर्गेश, दिव्या, पूजा, तरूणी, इंदिरा, भावना, विद्वेश्वरी, प्रमिला आदि रही।