बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को बीएचयू में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ और धरने पर बैठे छात्रों पर लाठी चार्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
मंगलवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में छात्रनेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। छात्रनेता प्रियवत राणा ने कहा बीएचयू में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्र इसका विरोध करते हैं, साथ ही छेड़छाड़ के विरोध मेें धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा जो लाठी चार्ज किया है, इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने बीएचयू में चल रहे धरने का समर्थन देते हुए घटना के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुतला जलाया। मांग पूरी न होने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर ने आंदोलनकारियों को समझा कर शांत किया। प्रदर्शन में अक्षय तोमर, अमित राणा, राहुल प्रधान, शिव कुमार, शिवम, मनीष, राहुल, विवेक, विकास, प्रियवत राणा आदि रहे।