फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 14 छात्रों का चयन
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवला के 14 छात्र-छात्राओं का मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। क्रीड़ाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि 30-31 अगस्त को स्कूल ऑफ गेम्स फेडरेशन की ओर से जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता बड़ौत के मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में हुई थी। इसमें स्कूल के 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। 14 बच्चों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र 25 से 27 सितंबर तक हापुड़ के पिलखुवा में स्थित राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज प्रतिभाग करेंगे।

छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की अंतिमि तिथि 26
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कॉलेज में पंजीकरण शुरू हो गए है। आवेदन भी विद्यालय से ही छात्र प्राप्त कर सकते है। बताया कि छात्र कॉलेज के प्रधानाचार्य से प्रमाण-पत्रों को सत्यापित करा जमा कराए। अंतिम दिन 26 सितंबर निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला के दौरान निकला सांप
चांदीनगर। रटौल गांव के शिवमंदिर में चल रही रामलीला के मंचन के दौरान सांप निकल गया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह सांप को वहां से भगाया। उसके बाद रामलीला शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें