बड़ौत (बागपत)।
जेवी डिग्री कॉलेज में सीट बढ़वाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं छात्रनेता प्रियवत राणा के नेतृत्व में कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्रनेता प्रियवत राणा ने कहा इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट बंपर रहा। बहुत से छात्र अच्छे अंकों के साथ पास हुआ, लेकिन अब उनके सामने अगली कक्षा में प्रवेश लेने को लेकर मुश्किलें पैदा हो रही है। अधिकांश कॉलेजों मेें दाखिला प्रक्रिया समाप्ति की ओर है। लेकिन अभी भी अधिकांश छात्र प्रवेश से वंचित है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बाद मेें छात्रों ने प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमेें सोनू तोमर, शोभित, दिनेश कुमार, राहुल, विजय तोमर, सचिन, संजय, शुभम, अंकित, उपेंद्र, बसंत, अंकुर तोमर आदि रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने कहा छात्रों के भविष्य को देखकर इस संबंध में विवि के कुलपति से बातचीत की जा रही है।