बागपत। जादूगर शहंशाह ने सीएचसी बागपत में जादू के माध्यम से कुरीतियों पर चोट की। लोगों को जागरूक किया। सरकार की स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। जादूगर शहंशाह ने कहा कन्या भ्रूण हत्या अपराध और पाप है। बेटियों को भी जीने का अधिकार है। लिंग जांच, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जादू के माध्यम से लोगों को समझाया। डॉ. राम कुमार ने जननी सुरक्षा योजना और नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में बताया। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेंद्र कुमार धामा ने भी लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
काली पट्टी बांध विरोध जताया
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने बॉयो मैट्रिक मशीन का काली पट्टी बांधकर विरोध किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के दबथुआ गुट के जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर ने कहा मशीन लगाने का एतराज नहीं है, लेकिन उनके साथ सभी बेसिक शिक्षा और डिग्री कॉलेजों में भी इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके फलस्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। इसमें विकास, अभयवीर सिंह, त्रिलोक सिंह यादव, सरोज, राज मंगल, राकेश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।