फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे कुछ होर्डिंग के नेता : सहेंद्र सिंह रमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा क्षेत्र में जो कार्य कराए हैं, उसका श्रेय लूटने की होड़ मची है। जबकि उनके पास कोई पुख्ता दस्तावेज ही नहीं है। विधानसभा से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या उठाई है। जिसका परिणाम रमाला शुगर मिल का विस्तारीकरण है।
विज्ञापन

रालोद के जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा हाईवे पर कुछ नेता बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर जनता को भ्रमित कर झूठी राजनीति कर रहे हैं। गन्ना राज्यमंत्री को पत्र के माध्यम से रमाला की पेराई क्षमता, जर्जर भवन और मशीनरी बदलवाने और विस्तारीकरण के लिए लिखा, इसके बाद उनकी समस्या को संज्ञान में लेकर मंत्री ने आदेश किए, इसकी बजट में स्वीकृति मिली। परिवहन व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले, हाईवे की समस्या से भी अवगत कराया। यही नहीं छपरौली में कृष्णा, काली नदी और हिंडन से फैक्ट्रियों द्वारा छोड़े जा रहे प्रदूषित जल की सफाई, किसानों का गन्ना भुगतान, बालिकाओं के लिए दो राजकीय कॉलेज, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की व्यवस्था, खेल स्टेडियम की समस्या उठाई। उनके द्वारा कराए कार्यों का श्रेय कुछ लोग उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर कार्य कर रहे हैं। उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें