हज यात्रियों को टीकाकरण के
लिए डॉक्टरों को सौंपी जिम्मेदारी
बागपत। जिले से हज पर जाने वाले यात्रियों को टीकाकरण के लिए सीएमओ ने डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। बड़ौत और बागपत में निर्धारित स्थानों पर टीकाकरण होगा। समय पर चिकित्सक और कर्मचारी पहुंचेंगे।
हर वर्ष जिले से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सऊदी अरब हज पर जाते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित करता है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि हज पर जाने वाले यात्रियों को पोलियो खुराक के अलावा अन्य जरूरी टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को बागपत और 11 जुलाई को बड़ौत में टीकाकरण होगा। इसके लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि बड़ौत के लिए फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र वैद्यवान, राजकुमार, स्टाफ नर्स राजेश्वरी, वार्ड बॉय आरिफ, बागपत के लिए स्टाफ नर्स शशि शर्मा, डॉ. महनाज सिद्दीकी, कोल्ड चैन हैंडलर सुनील कुमार, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर मनोज कुमार अवस्थी, डॉ. जीनत कौसर, डॉ. श्रवण कुमार गोस्वामी, डॉ. मोहम्मद ताहिर, डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. यतीश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राधाकृष्ण और पिलाना के लिए डॉ. मुमताज निसार खान को जिम्मेदारी दी गई है। निर्देशित किया है कि समय पर पहुंचकर कार्य को पूरा करें। लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।