बड़ौत (बागपत)। बिनौली क्षेत्र के माखर गांव में दो दिन पहले दो तस्करों से तस्करी के लिए ले जाएं जा रहे दर्जनों कछुओं को वन विभाग की टीम ने दबोचा था। फिलहाल अब बरामद कछुओं को सीजीएम के आदेश पर हस्तिनापुर गंगा में छोड़े जाएंगे।
दो दिन पहले डीएफओ अदिति शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल, वन रक्षक सुनील शर्मा समेत अन्य वन विभाग की टीम ने माखर गांव के जंगल में घेराबंदी कर दो तस्कर अंकित पुत्र राजू निवासी त्रिलोकपुर और काके पुत्र लालू निवासी शाहदरा को दबोचा था। इनके पास से लाखों रुपये कीमत के करीबन 10 कछुए बरामद किए थे। पकड़े तस्करों के खिलाफ बिनौली थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल सीजीएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) के आदेश पर बरामद कछुओं को हस्तिनापुर गंगा मेें छोड़ा जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएफओ अदिति शर्मा के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल और वन रक्षक सुनील के नेतृत्व में गठित वन विभाग की टीम (जिसमें वन रक्षक चंद किरण शर्मा, मनोज कुमार, संजय कुमार) हस्तिनापुर के लिए रवाना हो गए। टीम के सदस्य हस्तिनापुर में वन विभाग के स्टाफ को साथ लेकर सभी कछुओं को गंगा में छोड़ा जाएगा। इस संबंध में डीएफओ अदिति शर्मा ने कहा सीजीएम के आदेश के अनुसार सभी कछुओं को हस्तिनापुर गंगा मेें छोड़ा जाएगा। इसके लिए टीम हस्तिनापुर रवाना हो गई है।