12 घंटे ण्मोंकार महामंत्र का जाप किया
बड़ौत (बागपत)। आचार्य विद्या सागर महाराज के स्वर्णिम दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को युवा जैन मिलन नगर के सौजन्य से अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी में 12 घंटे तक ण्मोंकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अखंड दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य विभोर जैन भारती, प्रथम आरती का सौभाग्य शुभम जैन व मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य सोभित जैन को प्राप्त हुआ। जाप के समापन पर रात्रि में 108 दीपकों द्वारा संगीतमय आरती की गई, जिसमें श्यादवाद संगीत मंडल के अध्यक्ष वरदान जैन का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में शुभम जैन, आयुष जैन, प्रिंस जैन, मुकुल जैन, विभोर जैन, अभिषेक, अमन जैन आदि का सहयोग रहा।