फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट विक्रेता से 18 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन युवकों ने की वारदात, एक पकड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पुराना जैन स्थानक मंदिर के पास शनिवार की रात तीन युवकों एक चाट विक्रेता से थैला छीन लिया। थैले में करीब 18 हजार रुपये थे। आसपास के दुकानदारों ने एक युवक को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर निवासी चाट विक्रेता रवि जैन दुकान शनिवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवक उसके हाथ से थैला झपट कर फरार हो गए। थैले में 18 हजार रुपये थे। रवि जैन के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने एक युवक को पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यापारियों के साथ आरोपी युवक के घर पठानकोट पहुंचे और उसे पकड़ लिया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी वैभव बब्बर और अन्य व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें