फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्डों को बांधकर 18 लाख का सामान लूटा 

Sun, 17 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसईडब्ल्यू कंपनी के प्लांट में लूट के बाद टूटा पड़ा ट्रांसफार्मर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में 10-12 सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार की रात में बावली गांव के पास एसईडब्ल्यू कंपनी प्लांट के सुरक्षा गार्डों को बांधकर एक हजार केवीए के ट्रांसफार्मर को तोड़ा और ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल लूटकर ले गए। इसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बावली गांव में दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री हाईवे मार्ग पर निर्माण करने वाली एसईडब्ल्यू कंपनी का प्लांट है। शुक्रवार की रात में करीब एक बजे गौरव पुत्र विनोद निवासी बावली और जितेंद्र निवासी गूंगा खेड़ी सुरक्षा गार्ड के रूप में प्लांट में ड्यूटी दे रहे थे। तभी 10-12 सशस्त्र बदमाश प्लांट में पहुंचे और हथियारों के बल पर दोनों सुरक्षा गार्डों को कुर्सियों से बांध दिया। इस दौरान दो बदमाश उनके पास ही खड़े रहे।   इसके बाद बदमाशों ने प्लांट में रखे एक हजार केवीए के ट्रांसफार्मर को तोड़ा और उसका तांबा, तेल समेत अन्य कीमती सामान लूट ले
गए। सुबह चार बजे के लगभग सुरक्षा गार्ड गौरव के पिता विनोद भी जो प्लांट में सुरक्षा गार्ड है और वह प्लांट के दूसरे छोर पर ड्यूटी दे रहे थे।  उन्हें दोनों  गार्ड काफी देर तक दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने गार्डों को तलाश किया तो दोनों गार्ड कुर्सियों से बंधे मिले।
विज्ञापन
  उन्होंने दोनों गार्ड को खोला तो उन्होंने लूट की जानकारी दी। इसकी जानकारी उन्होंने कंपनी के पीआरओ संपत्त को दी। संपत्त ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सामान लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गार्डों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संबंध में पीआरओ संपत्त ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई और ट्रांसफार्मर से चोरी की गए सामान की कीमत 18 लाख रुपये बताई है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज करके प्लांट में लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें