बालैनी। घटौली गांव में पिछले 20 दिन में बीमारी के चलते 18 पशुओं की मौत हो गई है। साथ ही गांव में 50 से अधिक पशु बीमार है। लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग से शिविर लगाकर जांच कराने की मांग की है। वहीं पशु चिकित्सकों ने गांव में पहुंचकर पशुओं की जांच की।
गांव के दिनेश, इंद्र, सुंदर, उपदेश शर्मा आदि ने बताया कि पिछले कई दिन से पशुओं की मौत हो रही है। रामकुमार की दो भैंस, नीरज की एक गाय, दो भैंस, उमेश की एक भैंस, दो गाय, राजकुमार की दो गाय, मिठ्ठू की दो गाय, सोमपाल की एक बछिया, मिंटू एक भैंस की मौत हो गई है। इसके अलावा दिनेश के चार पशु, इंद्र के तीन पशु, सुंदर के चार पशु, रोहताश, वीरपाल आदि के पशु बीमार है। पशुओं की मौत से लोग परेशान है। बताया कि पशुओं के मुंह से अचानक लार टपकना शुरू हो जाती है और फिर पशु चारा खाना छोड़ देते हैं। जिसके बाद उनकी मौत हो जाती है। लोगों ने पशु चिकित्सकों से जांच कराने की मांग की है।
- वर्जन
- पिछले एक सप्ताह से घटौली गांव में किसी भी पशु की मौत नहीं हुई है। गांव में रोजाना चिकित्सकों की टीम जा रही है और पशुओं का उपचार कर दवाई दी जा रही है। - डॉ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी