बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को बड़ौत कोतवाली और आस्था अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी समेत 178 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो लोगों की मौत हुई है। जिले में 7249 संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 2024 केस एक्टिव है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बडौत कोतवाली, आस्था अस्पताल के कर्मचारी के अलावा न्यू कालोनी, निरोजपुर, नंगला जाफराबाद, चमरावल रोड, अर्जुनपुरम, रतनपुरी, पाबला, बली, मुगलपुरा, चौहनान एंकलेव, सुभाष गेट, टटीरी, निबाली, पुराना कस्बा, गौरीपुर मीतली, सिसाना, चौबली, सरुरपुर कला, बुढेडा, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर खामपुर, गढी कांगरान, डौलचा, आस्था अस्पताल, पटटी मीरपुर, गुराना रोड, मलकपुर, सुभाषनगर, बडौली, छपरौली चुंगी, बावली, शताब्दीनगर, नेहरु रोड, शांतिपुरम, ओढापुर, ठाकुरद्वारा, आजादनगर, हिलवाडी, महावतपुर, सिनौली, जिवाना, बिराल, लुहारी, न्यू रामनगर, शाहमल एंकलेव, सीएचसी बड़ौत, बडौत कोतवाली, बिजरौल, शबगा, कंडेरा, मवींकला, खेकडा, चमरावल, अब्दुलपुर, हसनपुर मसूंरी, सुन्हेडा, लूंब, कुर्डी नांगल, रमाला, ककडीपुर, किरठल,गांगनौली, दोघट, दाहा, हजूराबाद गढी, कमाला, टीकरी, भडल, पुसार, नांगल, सिंघावली अहीर, अमीनगर सराय, सांकलपुट्ठी, खट्टा, बालैनी, खिंदौडा, ढिकौली के 178 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।