फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रण तैयार, प्रत्याशियों के एलान का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चुनाव आयोग के एलान के बाद चुनावी रण सजने लगा है। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशियों का आधिकारिक एलान नहीं किया है। 20 मार्च तक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से जयंत चौधरी चुनाव मैदान में उतरना तय है।
विज्ञापन

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी इस बार बागपत से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन रालोद ने अभी तक आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि उनका चुनाव लड़ना तय है। भाजपा ने भी अभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। संभावना है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह को ही बागपत से टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस से बागपत से किस उम्मीदवार पर दांव खेलती है, या फिर चुनाव के मैदान में प्रत्याशी नहीं उतारा जाता। कांग्रेस ने अगर प्रत्याशी मैदान में उतारा तो यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। देखने वाली बात यह होगी राजनीतिक दल प्रत्याशियों का आधिकारिक एलान कब करते हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें