फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ग्रुप में आपतिजनक फोटो शेयर करने पर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली पुलिस के डिजिटल वालेंटियर ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो अप लोड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए व्हाट्स एप पर डिजिटल वालेंटियर ग्रुप बनाया। शनिवार को पुलिस ग्रुप में बाघू निवासी परवेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का फोटो महिला के चेहरे पर लगाकर अप लोड कर दिया। फोटो आपत्तिजनक था। ग्रुप एडमिन दरोगा शिव शंकर ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसेे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। उन्होंने बताया कि ग्रुप में गुड़ मॉर्निंग और गुड़ नाइड के अलावा बेकार के मैैसेज भेजने वाले लोगों को बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें