बिनौली। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे गंगा सफाई अभियान में आस्था रखते हुए सिरसली गांव के रहने वाले इंफ्राकॉम कंपनी प्रा.लि. दिल्ली के एमडी रामबीर सिंह तोमर ने गंगा सफाई के लिए 21 लाख रुपये का चेक दिया है। उनके इस पुनीत कार्य की सिरसली के ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
सिरसली गांव के रहने वाले समाजसेवी रामबीर सिंह तोमर ने अपनी ईएमएस इंफ्राकोम कंपनी प्रा.लि.के कोष से केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय के प्रोजेक्ट क्लीन गंगा मूवमेंट के लिए 21 लाख रुपये का चेक दिल्ली जाकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में केंद्रीय गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी, राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे गंगा में आस्था रखते है। उनके इस पुनीत कार्य की सिरसली गांव के ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की और उन्हें गांव में सम्मानित करने का निर्णय लिया। प्रशंसा करने वालों में धर्मेंद्र तोमर, मास्टर कृष्णपाल, सतेंद्र किल्लड़, सतबीर फौजी, राजबीर सिंह भौंरा, रणबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, सतेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।