फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में युवाओं का भविष्य सुनहरा-गौरव तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्राइम दा स्कूल एंड विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिजवाड़ा में खेलों में युवाओं के भविष्य विषय पर शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमेें भारत की पहली महिला रेसलर कविता दलाल के प्रतिनिधि ने युवाओं को खेलों संबंधित ट्रेनिंग दी। बाद में मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल सुबोध तोमर, संचालक अंकित पंवार, विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार, नितेश तोमर, अंकित अग्रवाल, सोनू पंवार, पारस और प्रधानाचार्य विनिता जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें मुख्य अतिथि भारत की पहली महिला रेसलर कविता दलाल के पति गौरव तोमर ने कहा कि आज युवाओं का खेलकूद मेें सुनहरा भविष्य है। खेलों के माध्यम से आज जनपद के सैकड़ों युवा सरकारी व निजी क्षेत्रों में उच्च पद पर कार्यरत हैं। केन्द्र व प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर रुपयों को पानी की तरह बहा रही है। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य बनाकर सही दिशा मेें कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को फुटबाल, बालीवाल, एथलीट व कबड्डी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के टिप्स दिएं। डायरेक्टर मानवी मदान ने कहा कि खेलों मेें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ रहे। स्वस्थ रहने के लिए योग करना आवश्यक है। संचालक अंकित पंवार ने बताया कि ग्रामीण आंचल से अधिक से अधिक खिलाड़ी उभरकर निकले, इसलिए संस्था मेें अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के महिला व पुरुषों कोच द्वारा बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है। अंत में मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन पुस्तकालय इंचार्ज अमित तोमर ने किया। इसमें हर्सी, मनीष, नितेश तोमर, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें