ईवीएम से मतदान के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
बागपत। एलईडी वैन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। गांव-गांव में जाकर लोगों को ईवीएम मशीनों से मतदान करना सिखाया जाएगा। शुक्रवार को डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने कहा कि ईवीएम मशीनों के माध्यम से जिले में पारदर्शी लोकसभा चुनाव संपंन कराया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान रहेगा। नवयुवकों की वोट बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। हर व्यक्ति को ईवीएम से वोट कराने की जानकारी दी जाएगी। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को ईवीएम एवं वीवी पैट के उपयोग एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जनपदों के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवी पैठ मशीन के माध्यम से अपने मत का उपयोग करने तथा मतदान प्रक्रिया में जागरूक करने हेतु एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य उद्देश्य है आम जन को ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन के उपयोग के माध्यम से मतदान की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के बारे में जागरूक करना। वोटिंग मशीन के माध्यम से अपना वोट कैसे दें सकते हैं इसकी जानकारी दी जाएगी। जनपद की तीनों तहसील के क्षेत्रों में एलईडी वैन मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार का काम करेंगी। एसडीएम को निर्देशित किया तहसील के अंतर्गत शहर और गांवों में रोस्टर तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराएंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, ओसी गुलशन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा, अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
------------------
नए वोटर्स के लिए अंतिम मौका
बागपत। नवयुवकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक ओर अंतिम मौका है। शनिवार और रविवार को विशेष कैंप का आयोजन सभी मतदान केंद्रों पर होगा। वोट बनने से वंचित रहे युवा फार्म-6 भरकर इसके लिए आवेदन करेंगे। इसके अलावा त्रुटियों को दूर करने और वोट कटवाने के लिए आवेदन किया जाएगा। डीएम पवन कुमार ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को कैंप में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।
------------------
अधिवक्ताओं को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायालय में शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय की ओर से अधिवक्ता और अन्य लोगों को ईवीएम मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया। कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार ने ईवीएम की जानकारी दी। सभी से मतदान के लिए वोट करने के लिए प्रेरित किया। सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।