बागपत। सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को तैयार किया जाएगा। बागपत से उम्मीदवार को जिताकर भेजेंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत झोक देंगे। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान, आवारा गोवंश, बढ़े बिजली के दाम से किसान परेशान हैं। अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर ने कहा कि यह बजट गलत है। संविधान के खिलाफ है और इस बजट से किसी भी वर्ग का भला होने वाला नहीं है। कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार, जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद, जितेंद्र यादव, कृष्णपाल प्रधानाचार्य, जगपाल यादव, डॉ. शालिनी, राजीव प्रधान, मदन प्रधान, नगेंद्र चौधरी, वसीम खोखर, संजय डीलर, तहसीम, विवेक शर्मा, संजय धामा, इमरान, नूरहसन, बब्बू सिद्दीकी, अब्दुल सचिव, महंदी हसन, शहनवाज मलिक, शाजिद, आस मोहम्मद, इरफान मौजूद रहे।