फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में कुमकुम व उतम ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण विषय पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाली लाएगी खुशहाली शीर्षक को प्रथम चुना गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने पानी बचाओ, वृक्ष लगाओ, पॉलिथीन का प्रयोग न करना, स्वच्छता आदि विषयों पर पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल में निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने कक्षा 8 की छात्रा कुमकुम बागड़ी व उत्तम जैन द्वारा बनाए गए पोस्टर हरियाली लाएगी खुशहाली को प्रथम स्थान दिया। अवंशिका व शिवम को द्वितीय तथा अदिति को तृतीय स्थान दिया। संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने किया। इस दौरान स्कूल के संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, रविंद्र तोमर, सविता सिवाच, रीतू योगी, वैभव जैन, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें