बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट है। पीने के पानी को लेकर सुबह शाम लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही है। दूसरे मोहल्ले के हैंडपंपों पर भीड़ लग रही है। समर्सेविल से पानी की पूर्ति कर रहे हैं। नगर पालिका से कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ले की सीमा शर्मा ने कहा कि पिछले 15 दिन से मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे परेशानी खड़ी हो गई। इधर-उधर घरेलू कार्य कर रहे है। अनीता ने कहा कि दूसरे मोहल्ले में पहुंचकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। विद्या ने कहा पानी की किल्लत के कारण घरेलू कार्य भी प्रभावित हो गया है। दूसरों के यहां लगे समर्सेबिल से पानी भरकर अपने कार्य कर रहे है। बच्चों को भी बासी पानी पिलाने को मजबूर है। पूनम ने कहा कि दूसरे मोहल्लों में जाकर पानी की पूर्ति कर रहे है। नगर पालिका को इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द पानी की समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए। उधर नगर पालिका के ईओ ललित कुमार आर्य जिला पंचायत में टंकी की वॉल खराब होने से हो रही है परेशानी। मेरठ से इंजीनियर को बुलाया गया है। दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।