फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार माह बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला चार माह से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 30 सितंबर 2018 को वह दुकान में सामान लेने गई । तभी दो लोगों ने उसे जबरन दुकान में खींच लिया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। शोर मचाने पर लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। उसने उसी दिन कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह तभी से न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी देवराज और राज कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें