सीओ दिलीप सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति का पुलिस पदक
बागपत। सीओ बागपत दिलीप सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ को बधाई दी।
सिद्धार्थ नगर जनपद के बिसकोहर बाजार गांव निवासी दिलीप सिंह 1989 में सब इंस्पेक्टर पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। 1997 में इंस्पेक्टर बने और 2014 में सीओ बनकर सराहनीय कार्य किए। सीओ पद पर रहते हुए उन्होंने नोएडा में डकैती की घटना का खुलासा किया। जेवर में हाईवे पर ताबड़तोड़ लूट करने वाले दो लुटेरों को पकड़ा। अब वे सीओ बागपत हैं। बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी व यूपी टीम के कोच रह चुके हैं। उन्हें विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा। लखनऊ से सूची जारी कर दी गई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ को बधाई दी है। पुलिस अधिकारी जल्दी ही सीओ को लखनऊ बुलाकर पदक देंगे।