फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रही है बागपत में डिवाइडर की टूटी रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला मुख्यालय पर डिवाइडरों की टूटी रेलिंग आए दिन हादसों की वजह बन रही है। कई बार वाहन चालक घायल हो चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि हादसों के बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। रेलिंग रात में दिखाई तक नहीं देती है, इस कारण वाहन चालक घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट रोड के दुकानदार योगेश कुमार का कहना है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन टूटी रेलिंग को ठीक कराने पर किसी का ध्यान नहीं है।
श्रीनिवास चौहान का कहना है कि जिला मुख्यालय पर कोर्ट रोड की रेलिंग खतरनाक है। प्रशासन और पालिका को ध्यान देना चाहिए। दुपहिया वाहन चालक रेलिंग में उलझकर गिर चुके हैं।
आनंद चौहान का कहना है कि समस्या गंभीर बनीं हुई है। कोर्ट रोड के डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़क पर झुक गई है। यह बेहद खतरनाक है।
विकास कुमार का कहना है कि लोहे की यह रेलिंग दुपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे ज्यादा खतरा बनीं हुई है। कई बार यहां लोग घायल हो चुके हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन


क्या है मामला
बागपत। शहर के कोर्ट रोड, मेरठ रोड और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डिवाइडर की रेलिंग टूटकर सड़कों पर निकल गई है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन अनदेखी के चलते समस्या नासूर बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें