बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को मैथ्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि साइंस क्विज में प्रथम स्थान पर ग्रीन हाउस से हिमांशी, मानव और कुनाल, द्वितीय स्थान पर येलो हाउस से खुशी, शगुन, पायल और कुमकुम, तृतीय स्थान पर ब्लू हाउस और रेड हाउस से संयुक्त रूप से रही। मैथ्स क्वीज मेेें प्रथम स्थान पर रेड हाउस से सृष्टी, आर्यन दांगी, अर्पित और प्रियम, द्वितीय स्थान पर येलो हाउस से रियांशी, रिया और अंकुर, तृतीय स्थान पर ग्रीन हाउस से आस्था, अंशिका और वंश रहे। विजेताओं को अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर और सचिव डॉ. मनीष तोमर ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें रमा, विनय, कोमल, प्रवीण, अंकित, राजेश, रवि, रविंद्र पूजा, अनुराधा आदि रहीं।