ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
बड़ौत। सिंडिकेट बैंक ख्वाजा नगला के कार्य क्षेत्र के सिलाना गांव में वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ एलडीएम बागपत सिंडिकेट बैंक द्वारा दीप जलाकर किया गया। एफएलसी काउंसलर एसपी जैन ने बताया कि बैंक द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक आरसीटी के डायरेक्टर डॉ. आरपी कनौजिया, काउंसलर एसपी जैन, सिंडिकेट बैंक आदर्श नंगला के सहायक शाखा प्रबंधक पुनीत कुमार और फील्ड ऑफिसर भूपेंद्र सिंह ने बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय समावेशन की योजनाओं की जानकारी दी।
सिंडिकेट बैंक के फील्ड ऑफिसर भूपेंद्र सिंह ने ग्राहकों को दुर्घटना बीमा, किसान रुपे कार्ड, सुकन्या योजना, मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग और आनलाइन लेनदेन के बारे में बताया। बैंक के अफसरों ने कहा कि यदि पूर्व में लिए गए ऋण का समय पर भुगतान किया जाए तो आगे भी आसानी से ऋण मिल जाता है। विभिन्न बजत और निवेश योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की गई। इस दौरान सिलाना गांव के ओम प्रकाश मलिक, स्वराज सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।