फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल सुविधाएं न मिलने पर युवाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल सुविधाएं न मिलने पर युवाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन


खेकड़ा। खेकड़ा नगर में एक दशक से अधिक समय से वीरान पडे़ खेल स्टेडियम में खेल सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर युवाओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना है कि स्टेडियम में पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। स्टेडियम की हालत सही नहीं है। सुरक्षा के लिए यहां चौकीदार सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने स्टेडियम की दशा सुधारने और सुविधाएं दिलाने की मांग की। इस मामले में उपजिलाधिकारी खेकड़ा पुलकित गर्ग का कहना है कि आला अफसरों से बात कर युवाओ की समस्याओं का निदान कराया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र, प्रदीप, विक्की, सूरज, नितिन, टिंकू, कुलदीप, संदीप, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें