बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव का व्यक्ति यमुना में डूब गया था, लेकिन उसका अभी तक सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलकर मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने और परिवार को आर्थिक मदद कराने की गुहार लगाई।
रामपाल पुत्र लालचंद निवासी सुल्तानपुर हटाना ने डीएम को शिकायत कर बताया कि चार नवंबर को उसके भाई जितेंद्र उर्फ कल्लू यमुना खादर में पशुओं को चराने के लिए गया। इसी दौरान यमुना में पशु को पानी पिलाने के लिए गया, तभी उसकी गहरे गड्ढे में डूब गया। गोताखोर और दिल्ली की टीम भी उसे तलाशने में नाकाम रही। डीएम से गांव के लोगों ने मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। डीएम ने ग्रामीणों को नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इसमें जयप्रकाश प्रधान, रामपाल, देवेंद्र, विक्रम सिंह विश्वकर्मा, अशोक, राजपाल, जितेंद्र, रामपाल, नरेंद्र, प्रमोद, सोराज, पुरुषोत्तम, चंदगी, विजय, योगेंद्र आदि रहे।