बच्चों को बचाने के चक्कर में
बाइक सवार पेड़ से टकराया
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शनिवार शाम बिजरौल गांव के पास सड़क पर आए दो बच्चों को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। इससे वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल प्रदीप पुसार गांव का रहने वाला है। शनिवार शाम वह अपनी बाइक पर बड़ौत से गांव जा रहा था। जैसे ही वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचा तो सड़क पर दो बच्चे अचानक आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में वह संतुलन खो बैठा और उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रदीप घायल हो गया। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।