बागपत। साधन सहकारी समिति काठा की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक समिति पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति 11 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व निर्धारित किया गया।
रविवार को साधन सहकारी समिति काठा पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। शाखा प्रबंधक रजितराम ने किसानों से कहा कि शाखा से किसानों को लाभ मिलेगा। एटीएम और रूपे कार्ड दिया जा रहा है। खाद और बीज का तो लाभ मिलेगा ही, इसके साथ जरूरत पडने पर किसानों को ऋण भी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये तक जमीन बंधक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से किसानों को ऋण मिले, इसके लिए 11 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व निर्धारित किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन प्रवेश चौहान और संचालन सचिव अशोक संचालन ने किया। धर्मवीर सिंह, प्रताप चौहान, शीशपाल, रामदास, यशपाल, कौशल कुमार, सचिव नेपाल सिंह, शिवशंकर प्रबंधक, अंकुर, राजेंद्र मौजूद रहे।