बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, तालाब और परिसर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कमियां मिली। कार्यालय के आसपास घास खड़ी मिली। दफ्तर में कई साल से पुताई नहीं कराई, पार्क, तालाब में बड़ी-बड़ी झाड़ी खड़ी मिली। पानी की अभाव में तालाब सूखा मिला। बाथरूम गंदा पाया गया। स्थापना लिपिक के कक्ष में गंदगी मिली। प्रधान सहायक कक्ष में झाड़ू, कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोलते एवं जाले लगे मिले। लेखाकार की अलमारी में रखे रिकॉर्ड में दीमक लगी मिली। सीडीओ ने बताया कि इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
राजस्व निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
बागपत। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप दफ्तरों में कार्य किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र तोमर बताया कि उनकी मांग राजस्व निरीक्षक संवर्ग की अंतिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित की जाए, राजस्व निरीक्षक की परीक्षा दे चुके लेखपालों का परीक्षाफल घोषित, ग्रेड वेतन 4200 सौ, स्टेशनरी के लिए 1500 रुपये, 3000 रुपये प्रतिमाह यात्रा और 1000 रुपये प्रतिमाह विशिष्ट सेवा भत्ता, बैठने के लिए कार्यालय, चेनमैन के रिक्त पदों पर नियुक्ति, ऑनलाइन व्यवस्था को देख सभी राजस्व निरीक्षक को कंप्यूटर, जान माल की सुरक्षा के लिए अलग से भत्ता, ऐच्छिक स्थानांतरण कराए जाए। मांगे न माने जाने तक 20 को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार और उसके बाद 30 नवंबर से अनिश्चित कालीन बहिष्कार होगा।