छठ पूजा : सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामनाएं
बागपत। सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामनाओं के साथ छठ पूजा उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। शुगर मिल कालोनी और यमुना के पक्का घाट पर महिलाओं ने छह मैया की पूजा की। उन्होंने परिवार में सुख-समृद्धि और बच्चों के दीघार्यु होने की कामनाएं कीं। इस मौके पर बच्चों ने आतिशबाजी की।
छठ पर्व पर बुधवार को शुगर मिल कालोनी एवं शहर के यमुना किनारे स्थित पक्का घाट पर पूजा अर्चना की गई। यहां बागपत और हरियाणा के सोनीपत जिले के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालु एकत्र हुए। विधिविधान के साथ छठ मैया की पूजा की गई। शाम के समय डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिए। पूजा अर्चना करने के बाद फल, गन्ना और मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया। दोनों जगह जमकर आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने यमुना पर पहुंचकर स्नान किया। मंदिरों में बनाए गए स्थलों पर पूजा अर्चना की। लालदेई, मुन्नी, रामदरस यादव, दलिप यादव, दीनानाथ सोनी, गुड्डी यादव, नयन देवी, स्नेहा, संजो देवी, रानी, मन्नू सोनी, बिहारी सोनी, खजानी आदि महिलाओं ने बताया कि विधिविधान से व्रत पूरा करने पर वे बेहद प्रसन्न हैं।